शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश व डीइओ राजेंद्र सिंह की देखरेख में विद्यालयों का निरीक्षण लगातार जारी है. शिक्षकों पर कार्रवाई भी हो रही है, बावजूद इसके कुछ शिक्षक समय से विद्यालय नहीं पहुंच रहे है. इसके साथ ही तमाम पंजियां अप टू डेट नहीं मिल रहीं हैं. इसमें एमडीएम पंजी प्रमुख है. इसके साथ ही शिक्षकोपस्थिति पंजी भी संधारित नहीं मिल रही है. र 27 अप्रैल को दरौली, गुठनी व मैरवा के तकरीबन दो दर्जन विद्यालयों के निरीक्षण में कई अनियमितताएं सामने आने के बाद डीइओ राजेंद्र सिंह ने कार्रवाई करते प्रधानाध्यापक ने स्पष्टीकरण पूछते हुए उस दिन का वेतन काट दिया है. साथ ही सभी प्रधानाध्यापक को तीन दिनों के भीतर जवाब देने का निर्देश दिया है.
डीइओ ने जिन विद्यालयों के प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण पूछा है, उसमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामापाली उर्दू के मौ नैरीन, मैरवा प्रखंड के मदरसा इस्लामियां बभनौली के एचएम साहेब हुसैन, मदरसा अरबिया नुरिया के एचएम हैदर, मदरसा हमीदिया मैराजुल उलूम के एचएम मो शमशाद आलम, मदरसा इसलामियां फैजुलुम हरपुर के एचएम मो इदीश, मदरसा इस्लामियां कबीरपुर के एचएम मो रहमत अली व मदरसा इस्लामियां
कोल्हुआ दरगाह के एचएम परवेज हैदर
शामिल हैं. इसके अलावे गुठनी प्रखंड
के राउमवि बंगरा के एचएम शिवानंद
ठाकुर, दरौली प्रखंड के उमवि
मझवलिया के एचएम लक्ष्मण चौहान,
राप्रावि पुनक कन्या के एचएम, रामवि
तरिवनी के एचएम विरेश्वर प्रसाद यादव,
एनपीएस ओइनी जितेंद्र कुमार, राप्रावि
बावना राघव नगर के एचएम हरेराम
चौधरी, रामवि कन्हौली के एचएम
कुमारी अनिशा सिंह, राप्रावि मकतव
दोन के एचएम मदन यादव, रामवि दोन
के एचएम गिरिश कुमार पांडे, एनपीएस
दोन मठिया के एचएम अरूण कुमार
सिंह, एनपीएस लेजा के एचएम प्रीति
सहाय व उमवि रामपुर निकरी के
एचएम विरेंद्र यादव शामिल हैं.

