Primary Ka Master Latest Updates👇

Wednesday, May 1, 2024

Bihar news: एफएलएन किट को लेकर कक्षा एक से पांच तक के शिक्षकों को दिया जाएगा 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण

 राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के तत्वावधान में सतत व्यवसायिक विकास योजना के तहत एफएलएन किट के बेहतर संचालन को लेकर कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों को 4 मई तक 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण को लेकर राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण संस्थानों में



शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति को लेकर डीईओ, डीपीओ स्थापना के अलावा डायट सहित अन्य प्रशिक्षण संस्थानों के प्राचार्य को राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक ने निर्देश जारी किया है। राज्य शिक्षा शोध एवं अनुसंधान परिषद के निदेशक ने जारी निर्देश में कहा है कि सतत व्यवसायिक योजना के तहत


प्रत्येक वित्तीय वर्ष में कक्षा 1 से 5 तक के शिक्षकों को छह दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण देने का प्रावधान है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के तहत सभी शिक्षकों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में शिक्षकों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। छह दिवसीय प्रशिक्षण को लेकर राज्य शिक्षा


शोध एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा विशेष रूप से गाइडलाइन जारी किया गया है जिसके तहत प्रशिक्षण प्रारंभ होने के उपरांत किसी भी प्रशिक्षु को प्रशिक्षण में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इस संबंध में राज्य शिक्षा शोध एवं अनुसंधान परिषद के निदेशक ने डीईओ को अपने स्तर से निर्देश जारी करने का निर्देश दिया है। 

Bihar news: एफएलएन किट को लेकर कक्षा एक से पांच तक के शिक्षकों को दिया जाएगा 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link