Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, May 10, 2024

अगले सप्ताह से मिलेंगे हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के अंकपत्र

 प्रयागराजः परीक्षा के उपरांत रिकार्ड समय में वर्ष 2024 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट का परीक्षाफल घोषित किए जाने के बाद यूपी बोर्ड अगले सप्ताह से परीक्षार्थियों को अंकपत्र/प्रमाणपत्र उपलब्ध कराएगा। जल्द ही अंकपत्र/प्रमाणपत्र यूपी बोर्ड के सभी पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों को उपलब्ध करा दिए जाएंगे। वहां से जिलों के माध्यम से विद्यालयों को वितरित किए जाएंगे। विद्यालयों से विद्यार्थी इसे प्राप्त कर सकेंगे।



यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा में 55,25,308 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, लेकिन परीक्षा में 51,99,300 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए थे। यूपी बोर्ड ने 20 अप्रैल को परीक्षाफल घोषित किया था। उसके बाद से छात्र-छात्राएं अंकपत्र/प्रमाणपत्र मिलने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि अंकपत्र/प्रमाणपत्र तैयार किए जा रहे हैं। विशेष रूप से इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं को आगे की कक्षाओं में प्रवेश लेने को ध्यान में रखते हुए अगले सप्ताह से अंकपत्र/प्रमाणपत्र


वितरण का कार्य विद्यालयों से शुरू कर दिया जाएगा। अंकपत्र/प्रमाणपत्र प्राप्त होते ही उसे जिलों के माध्यम से विद्यालयवार उपलब्ध कराने के निर्देश मेरठ, बरेली, प्रयागराज, वाराणसी और गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव को दिए गए हैं। 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं को अंकपत्र/प्रमाणपत्र एकसाथ उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा स्क्रूटनी के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन लिए जाने के बाद स्क्रूटनी कराकर परिवर्तन होने पर संशोधित अंकपत्र/प्रमाणपत्र भी जल्द विद्यालयों में भेज दिए जाएंगे, जहां से छात्र- छात्राएं प्राप्त कर सकेंगे।

अगले सप्ताह से मिलेंगे हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के अंकपत्र Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link