Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, May 10, 2024

तबादले की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग

 लखनऊ। प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में 20 मई से गर्मी की छुट्टियां हो रही हैं। इसके साथ ही शिक्षकों की एक बार फिर से पदोन्नति व परस्पर तबादलों की मांग तेज हो गई है। इसके लिए उप्र बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव के नेतृत्व में शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को महानिदेशक स्कूल शिक्षा व बेसिक शिक्षा निदेशक से भी मिला।



शिक्षकों ने कहा कि जिले के अंदर व एक से दूसरे जिले में परस्पर तबादला प्रक्रिया जल्द शुरू की जाए। साथ ही सामान्य तबादले के लिए भी पोर्टल शुरू किया जाए ताकि गर्मी की छुट्टी में यह प्रक्रिया पूरी हो सके। प्रतिनिधिमंडल ने बच्चों के ड्रेस का पैसा डीबीटी से भेजने की जगह ड्रेस उपलब्ध कराने की भी मांग की। उन्होंने

बताया कि कक्षा-1-2 के बच्चों को अभी तक किताब नहीं मिली है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने आश्वस्त किया कि मांगों पर सकारात्मक विचार किया जायेगा। प्रतिनिधिमंडल में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रिंकी सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सोनिका मिश्रा, प्रदेश संगठन मंत्री विनोद यादव, प्रदेश सचिव रोहिताश मिश्रा व यादवेंद्र शामिल थे। ब्यूरो

तबादले की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link