Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, May 26, 2024

Primary ka master Bihar: जिलेभर में शिक्षकों ने स्कूल समय के बदलाव करने का किया विरोध

 शिक्षक संगठनों ने कहा-सुबह 6:30 बजे अथवा 7 बजे से स्कूलों का हो संचालन

नवादा, निज प्रतिनिधि। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से से शुक्रवार को हाथों पर काला पट्टी बांधकर शिक्षा विभाग के फैसले का विरोध किया गया। इस दौरान संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने आने वाले समय में बड़ा आंदोलन करने की बात कही।


बता दें कि स्कूलों के समय में


बदलाव को लेकर शिक्षकों में नाराजगी है। उनका कहना है कि स्कूलों को सुबह 6.30 या 7 बजे से संचालित किया जाए। फिलवक्त जिले में सरकारी स्कूलों का संचालन सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक हो रहा है। इसके बाद दोपहर 12 बजे से 1:30 बजे तक विशेष कक्षा का संचालन हो रहा है। स्कूल संचालक की इस अवधि को लेकर के शिक्षकों में नाराजगी देखने को मिल रही है, इसके बाद अब शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन भी शुरू हो गया है। शिक्षक और शिक्षक संगठन की मांग है कि सुबह में 6:30 बजे अथवा 7:00 बजे से स्कूलों का संचालन किया जाए। इतनी सुबह शिक्षकों को विद्यालय आने में कठिनाई हो रही है। सुबह स्कूल पहुंचने के लिए यातायात के सही साधन भी नहीं मिलते है, जिसके कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।


शिक्षक करेंगे बड़ा आंदोलन इसी के फलस्वरुप संघ से जुड़े विभिन्न कोटि के शिक्षकों ने जिले के अलग-अलग स्कूलों में हाथों पर काला पट्टी बांधकर शैक्षणिक कार्य किया और अपना विरोध व्यक्त किया। इसके साथ ही शिक्षकों ने ने कहा कि यदि समय में परिवर्तित नहीं किया गया तो


आने वाले समय में लोकसभा चुनाव के बाद शिक्षकों का बड़ा आंदोलन होगा। अभी शिक्षकों ने काला पट्टी बांधकर विरोध किया है और चुनाव का समय चल रहा है। शिक्षा विभाग सचेत नहीं होता है तो लोकसभा चुनाव के बाद शिक्षकों का एक बड़ा आंदोलन होगा। स्कूलों का संचालन सुबह 7:00 बजे से दोपहर 12 बजे तक होना चाहिए और 12:30 बजे तक शिक्षकों की छुट्टी हो जानी चाहिए, इसके अलावा बात-बात पर शिक्षकों का वेतन काटना बंद किया जाए।



विभाग के फरमान का किया विरोध शिक्षा विभाग के तानाशाही रवैए और तुगलकी फरमान के विरोध में प्राथमिक शिक्षक संघ से संबद्ध शिक्षकों ने काली पट्टी लगाकर अपने स्कूलों में शिक्षण कार्य किया। संघ ने इसका आह्वान किया था। गर्मी की छुट्टी समाप्त करने तथा विद्यालय का संचालन सुबह 6:00 से दोपहर 1:30 बजे तक करने के आदेश को अव्यवहारिक मानते हुए विरोध स्वरूप शिक्षकों ने सांकेतिक विरोध प्रदर्शित किया। जिलाध्यक्ष


अशोक कुमार सिंह ने बताया कि संघ के ब्रजकिशोर प्रसाद सिंह, कोषाध्यक्ष छोटे नारायण सिंह ने मध्य विद्यालय केंदुआ, मध्य विद्यालय धमौल, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय धनवां एवं मध्य विद्यालय हिसुआ आदि का भ्रमण किया। सभी जगह शिक्षक- शिक्षिकाएं बांह पर काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते हुए दिखाई पड़े। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार अगर जल्द उनकी मांगों पर विचार नहीं करती है तो चार जून के बाद बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

Primary ka master Bihar: जिलेभर में शिक्षकों ने स्कूल समय के बदलाव करने का किया विरोध Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link