लखनऊ में 23 को पहुंचेगा मानसून, पूर्वी यूपी में कल से वर्षा
जागरण टीम, लखनऊ/नई दिल्ली:
लखनऊ समेत यूपी के कई हिस्सों में बुधवार रात हल्की बारिश से गर्मी से कुछ राहत मिली है, लेकिन पश्चिमी यूपी में प्रचंड गर्मी अभी कुछ दिन जारी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून बिहार पहुंच चुका है। शुक्रवार रात से शनिवार दोपहर तक गोरखपुर व आसपास के जिलों में मध्यम से तेज बारिश के आसार हैं। वहीं, लखनऊ में रविवार को मानसून प्रवेश करेगा और 26 जून तक झमाझम बादल बरसेंगे।
वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह के अनुसार मध्य क्षोभ मंडल में जम्मू कश्मीर के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ तथा निचले क्षोभ मंडल में बंगाल की खाड़ी से आ रही नम पुरवा हवाओं के कारण मानसून की परिस्थितियां अनुकूल हैं। 31 मई से पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर में रुकी मानसून की पूर्वी शाखा 20 दिन बाद गुरुवार को सक्रिय हुई, जिसकी वजह से मानसून बिहार में तेजी से आगे बढ़ रहा है। एक-दो दिन में यह पूर्वी यूपी के लगभग सभी जिलों तक पहुंच जाएगा।
मिली है। मौसम विभाग ने भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, शहडोल, इंदौर, उज्जैन एवं सागर संभाग के जिलों में आगामी दिनों में कहीं-कहीं आंधी के साथ तेज बौछारें पड़ने का पूर्वानुमान जताया है। विभाग का कहना है कि प्रदेश में 24 जून तक मानसून आमद दर्ज करा सकता है। पंजाब में मौसम का मिजाज बदलने से अधिकतम तापमान में लगभग छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। राज्य के अधिकतर जिलों में दिन भर बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी राज्य के कई जिलों में हल्की वर्षा हो सकती है। उधर, राजस्थान में भी कई जिलों में वर्षा की सूचना है। राजधानी जयपुर में दोपहर से वर्षा का दौर शुरू हुआ, जो शाम तक जारी रहा।
उधर, पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंधी और वर्षा ने उत्तर भारत के अधिकतर हिस्सों में गर्मी के तेवर ढीले किए। अभी दो दिन समूचे उत्तर भारत में लू से राहत बनी रहेगी, रविवार से फिर गर्मी जोर पकड़ सकती है। बुधवार रात दिल्ली में 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी तेज आंधी चली, साथ ही कहीं बूंदाबांदी और कहीं हल्की वर्षा भी हुई। झारखंड में राजधानी रांची समेत बोकारो, गुमला, गढ़वा, हजारीबाग, खूंटी, कोडरमा, लोहरदगा, रामगढ़ और सिमडेगा में गुरुवार को दिनभर बादल छाए रहने के बाद शाम में लगभग एक घंटे की झमाझम वर्षा हुई। उधर, मध्य प्रदेश में भी मौसम पहले से नरम हुआ है। प्री-मानसूनी गतिविधियों की वजह से कई शहरों में बूंदाबांदी हुई और पूरे प्रदेश को लू से राहत

