एकतरफा प्यार मे सनकी छात्र की करतूत; शिक्षिका को सरेआम किस किया, होंठ काटे, CCTV में कैद
मैनपुरी जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में एक सनकी छात्र द्वारा महिला शिक्षिका पर हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र महिला शिक्षिका से एकतरफा प्रेम करता था और लंबे समय से उन्हें परेशान कर रहा था। घटना के दिन आरोपी ने मौका पाकर शिक्षिका को रास्ते में रोक लिया और उन पर अचानक हमला कर दिया। जिसकी वीडियो वायरल हो रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपी ने शिक्षिका को गली में घसीटते हुए जबरदस्ती करने की कोशिश की। इस दौरान उसने बेहद अमानवीय हरकत करते हुए महिला शिक्षिका के होंठों को मुंह से काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल शिक्षिका को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
पूरी घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को आरोपी की पहचान करने में मदद मिली है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी छात्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

