Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, February 5, 2026

शिक्षिका प्रियंका का निपुण भाषा टीएलएम चयनित

शिक्षिका प्रियंका का निपुण भाषा टीएलएम चयनित



पीलीभीत । राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद उप्र की ओर से राज्यस्तरीय कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जनपद के पूरनपुर ब्लॉक क्षेत्र की शिक्षिका का भाषा टीएलएम मॉडल चयनित किया गया। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता एससीईआरटी लखनऊ में 12 जनवरी से 16 जनवरी तक संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक - शिक्षिकाओं ने भाग लिया। पूरनपुर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय रुरिया की शिक्षिका प्रियंका विश्नोई ने हिंदी भाषा पर टीएलएम प्रस्तुत कर जनपद के नाम रोशन किया। उनका भाषा टीएलएम चयनित किया गया है। उन्हें प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। यह टीएलएम नवाचारी, गतिविधि आधारित और बच्चों पर केंद्रित था, जिसमे टीवी स्क्रीन तैयार की गई थी।

टीएलएम में प्रदर्शित किया गया कि पिक्चर की पहली दृष्टी पहचान कर नीचे पहेली से संबंधित वर्ण बच्चे को ढूंढना था और उसमें वर्ण को बोर्ड पिन से पॉइंट करना था। वर्ण सीखना के बाद अगले दो लेवल पर टीवी स्क्रीन पर दिखाई गई पिक्चर से संबंधित वर्ण ढूढ कर पूरा शब्द बनाना है। इस प्रकार ये टीएलएम पिक्चर के माध्यम से वर्णों की पहचान, वर्णों से आसान शब्द (2,3,4 वर्ण) बनाना और लिखना, मात्रा शब्द बनाना सीखना और लिखना था। शिक्षिका प्रियंका ने बताया कि यह टीएलएम हिंदी ही नही इंग्लिश अल्फाबेट, मैथ्स काउंटिंग्स, वन्स टेंस भी सीख सकता है। ये करके सीखने पर आधारित है। बच्चे खुद करके सीखेंगे। ----

शिक्षिका प्रियंका का निपुण भाषा टीएलएम चयनित Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link