Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, February 5, 2026

शिक्षक संघ ने बीएसए को पत्र भेजकर आंदोलन की चेतावनी दी

शिक्षक संघ ने बीएसए को पत्र भेजकर आंदोलन की चेतावनी



मानव संपदा पोर्टल पर चल-अचल संपत्ति का विवरण दर्ज न होने के कारण जनपद के शिक्षकों का वेतन रोके जाने पर शिक्षक संगठन में रोष व्याप्त है। संगठन के पदाधिकारियों ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजकर शीघ्र वेतन भुगतान कराने की मांग की है। अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है। संगठन के प्रदेश कोषाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय ने बताया कि मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी शासनादेश में स्पष्ट है कि मानव संपदा पोर्टल पर केवल राज्य कर्मचारियों को ही अपनी चल-अचल संपत्ति का विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। शासनादेश में परिषदीय शिक्षकों को संपत्ति विवरण अपलोड करने के निर्देश नहीं हैं।

इसके बावजूद बीएसए कार्यालय द्वारा 31 जनवरी तक चल-अचल संपत्ति का विवरण अपलोड करने के बाद ही जनवरी माह का वेतन भुगतान करने का आदेश जारी किया गया। यह नियमों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि शिक्षक राज्य कर्मचारी नहीं बल्कि परिषदीय शिक्षक हैं। इसलिए वेतन पर रोक लगाना विधिसंगत नहीं है। जिलाध्यक्ष अक्षत पांडेय ने कहा कि जनपद के शिक्षकों का वेतन तत्काल जारी किया जाए। यदि शीघ्र भुगतान नहीं किया गया तो संगठन विवश होकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी।

शिक्षक संघ ने बीएसए को पत्र भेजकर आंदोलन की चेतावनी दी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link