चांदी 52,000 रुपये और टूटी, सोना भी टूटा : देखें क्या रहा भा
नई दिल्ली। चांदी की कीमत में लगातार तीसरे दिन तेज गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी लगभग 17 प्रतिशत यानी 52 हजार रुपये टूटकर 2.60 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पहले शनिवार को चांदी 19 प्रतिशत यानी 72,500 रुपये गिरकर 3.12 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई थी। वहीं कमजोर वैश्विक रुझानों और मजबूत डॉलर के बीच सोना 7.73 प्रतिशत यानी 12,800 रुपये टूटकर 1.52 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

