एएनएम भर्ती: विषय से इतर आए सवाल के पूरे अंक मिलेंगे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने स्वाथ्य कार्यकर्ता (महिला) के 5272 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा में पाठ्यक्रम में अंकित विषयगत ज्ञान से इतर पूछे गए सवाल पर पूरा अंक देने का फैसला किया है। आयोग ने कनिष्ठ सहायक मुख्य परीक्षा की अंतिम उत्तरकुंजी जारी कीहै। इसे https://upsssc.gov.in पर 8 फरवरी तक देखा जा सकता है। परीक्षा नियंत्रक ने कहा है कि पाठ्यक्रम से भिन्न पूछे गए सवालों का पूर्ण अंक देने का फैसला किया है।
