यूपी में एक बार फिर मौसम ने पलटी मार दी है। सुबह 10 बजे भी *लखनऊ और कानपुर* समेत कई जिलों में अंधेरा छाया हुआ है। काले घने बादलों के बीच आंधी जैसी तेज हवाएं चल रही हैं। रिमझिम बारिश हो रही है। इससे पहले मंगलवार तड़के औरैया, जालौन समेत 10 जिलों में झमाझम बारिश हुई। *उन्नाव, चित्रकूट और इटावा में* आधे घंटे तक ओले गिरे। सड़कों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई।
* उत्तराखंड और नेपाल में हो रही भारी बर्फबारी का सीधा असर यूपी के तराई और मैदानी जिलों पर पड़ रहा है। नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से पश्चिमी यूपी से शुरू हुई बूंदाबांदी का दायरा बुदेलखंड, विंध्य क्षेत्र, प्रयागराज मंडल तक पहुंचेगा। *प्रदेश में यह बदलाव 4 फरवरी तक रहेगा।* इसके बाद कोहरा छंटेगा। तापमान में हल्की गिरावट आएगी।
