Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, July 28, 2024

Bihar news: आवेदन फाड़ने की बीईओ से की गई शिकायत

 


झाझा। शिक्षिका ने विशेष अवकाश आवेदन को फाड़ने का प्रधानाध्यापक पर आरोप लगाकर बीईओ से की शिकायत की है। बीपीएससी शिक्षिका रजला पंचायत अंतर्गत नया प्राथमिक विद्यालय कान्हाईडी आदिवासी टोला की शिक्षिका आरशी सबा ने अपने विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार की शिकायत झाझा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी से की है। शिक्षिका ने लिखा है कि इसी वर्ष के 29 फरवरी को योगदान के समय प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा एक निश्चित राशि की कथित रूप से मांग की गई थी जिसे उन्होंने स्वीकार किया था कि वेतन भुगतान होने पर दे देंगी। अभिभावकों एवं वरीय शिक्षकों से राय लेने पर राशि नहीं देने के लिए कहा गया।



दिनांक 16 जुलाई को विशेष अवकाश हेतु आवेदन स्वीकृत करने के लिए दिया गया जिसमें 18 जुलाई एवं 19 जुलाई को विशेष अवकाश में रहने की बात आवेदन में किया गया। मेरे सामने आवेदन स्वीकृत कर उपस्थिति पंजी में रख दिया गया। मैं उपस्थिति पंजी में विशेष अवकाश लिखना चाही तो मुझे डांट दिया गया कि आपका क्षेत्राधिकार नहीं है कि आप अवकाश कॉलम में चढ़ावें। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक आशुतोष कुमार ने सारे आरोपों से इनकार करते कहा कि निराधार आरोप कोई भी लगा सकता। जांच पदाधिकारी आएंगे तो पूरी बात पता चल जाएगी @

Bihar news: आवेदन फाड़ने की बीईओ से की गई शिकायत Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link