Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, July 28, 2024

Bihar news: विधानसभा में उठास्कूलों में उपस्कर खरीद में गड़बड़ी का मामला

 बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। अस्थावां विधायक डॉ. जितेन्द्र कुमार ने नालंदा जिले के सरकारी स्कूलों में उपस्करों की खरीदारी में अनियमितता होने की आवाज विधानसभा में उठायी है। उन्होंने सदन में कहा हैं कि शिक्षा विभाग द्वारा राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं बहाल करने के लिए उपस्करों के साथ अन्य सामग्रियों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।



कहा है कि नालंदा जिले में नियमों की अनदेखी करते हुए मनमाने तरीके से डीईओ राजकुमार व तत्कालीन स्थापना डीपीओ सुजीत कुमार राउत द्वारा अपने मनचाही एजेंसी का चयन उपस्करों की खरीदारी करायी गयी है, जो गुणवत्तापूर्ण नहीं होने के कारण खराब हो रहा है।


वधायक ने शिक्षा मंत्री से उपस्करों व अन्य सामग्रियों की खरीदारी की प्रक्रिया की जांच कराने का अनुरोध किया है। साथ ही, दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है। जानकारों ने बताया कि एक एजेंसी ने तत्कालीन स्थापना डीपीओ पर कमीशन मांगने व बेंच डेस्क की आपूर्ति में डीडी के माध्यम से अग्रिम भुगतान का भी आरोप लगा चुकी है। डीएम शशांक शुभंकर मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला धावा दल का गठन करते हुए जांच कराने का आदेश भी दे चुके है।

Bihar news: विधानसभा में उठास्कूलों में उपस्कर खरीद में गड़बड़ी का मामला Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link