Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, July 28, 2024

Bihar news: उमस भरी गर्मी में बेहोश होकर गिर गई मध्य विद्यालय बुढ़ियावन की शिक्षिका

 

इलाज कराया गया : विद्यालय में अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई


भास्कर न्यूज सिंहवाड़ा


उमस भरी गर्मी व चिलचिलाती धूप से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। सिंहवाड़ा प्रखंड की राजो पंचायत के मध्य विद्यालय बुढ़ियावन में शनिवार को शिक्षिका विभा कुमारी बेहोश होकर गिर पड़ी। जिससे विद्यालय में अफरातफरी की स्थित उत्पन्न हो गई। बताया गया है कि अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण बिजली कटी हुई थी इसी बीच छात्रों को पढ़ाने के दौरान ही शिक्षिका चक्कर खाकर 


गिर गई। बताया गया है कि लाइन कटा रहने के कारण वर्ग कक्ष में पंखा नहीं चल रहा था। गर्मी में वह


बच्चों को पढ़ा रही थी। जैसे ही शिक्षिका वर्ग कक्ष में गिरी कि शिक्षक एवं छात्र मौके पर जमा हो गए। विद्यालय की दूसरी शिक्षिका कुमारी सुमन सहित अन्य लोगों ने उनकी मदद शुरू की। स्थानीय डॉक्टर को विद्यालय में ही बुलाया गया और उनका तत्काल उपचार कराया गया। बाद में उन्हें भरवाड़ा स्थित उनके डेरा पर तक पहुंचा दिया गया। एचएम मो इश्तियाक अहमद ने बताया कि बिजली कटने से ज्यादा परेशानी हो रही है।


Bihar news: उमस भरी गर्मी में बेहोश होकर गिर गई मध्य विद्यालय बुढ़ियावन की शिक्षिका Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link