Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, July 28, 2024

Bihar news: एनसीईआरटी किताबें बिना अनुमति छापने वाले प्रेस सील

 

पटना, कार्यालय संवाददाता। पटना में राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताबें छापने वाले दो प्रेस को शनिवार को सील कर दिया गया। बाइपास थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले महिन्द्रा शोरूम के समीप और सोनालिका नगर में स्थित दोनों प्रेस अनाधिकृत रूप से एनसीईआरटी की किताबों की छपाई कर रहे थे।



शिकायत मिलने पर एनसीईआरटी के मुख्य व्यापार प्रबंधक अमिताभ कुमार के नेतृत्व में कोलकाता से आए पदाधिकारी एनसीईआरटी के व्यापार प्रबंधक राजीव कुमार द्विवेदी और करण मुर्मू, विपणन कार्यकारी आर.एन त्रिपाठी ने बाइपास थाने की पुलिस के सहयोग से छापेमारी की। छापेमारी में बड़ी संख्या में दोनों ही प्रेस में एनसीईआरटी की छठी कक्षा की सोशल साइंस और 11वीं की भौतिकी, गणित, रसायन शास्त्र की किताबें छपती हुई पाई गई। इसके बाद दोनों ही प्रेस को सील कर दिया गया है। महिन्द्रा शोरूम के समीप स्थित प्रेस का संचालन कमलेश कुमार व सोनालिका नगर स्थित प्रेस का संचालन विजय नाम के व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था। कार्यालय अनुमंडल पदाधिकारी के आदेश से कार्य समाप्ति तक दण्डाधिकारी के रूप में नियुक्त अजीमाबाद अंचल के राजस्व पदाधिकारी राजीव रंजन के निर्देश पर बाइपास थाने की पुलिस ने कार्रवाई की।

Bihar news: एनसीईआरटी किताबें बिना अनुमति छापने वाले प्रेस सील Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link