रतनी, निज संवाददाता। परसविगहा थाना क्षेत्र के चैनपुरा गांव के समीप नीलगाय से टकराकर प्रधानाध्यापक गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार उत्क्रमित उच्च विद्यालय पंडौल के प्रधानाध्यापक उमेश कुमार शनिवार की सुबह प्रतिदिन की भांति जहानाबाद से मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने विद्यालय जा रहे थे। जैसे ही चैनपुरा गांव के समीप पहुंचे, तेज रफ्तार
मोटरसाइकिल के सामने नीलगाय आ गई, जिससे टकरा गए। मोटरसाइकिल सड़क किनारे पलट गई और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि वहां पर खड़े स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उक्त एचएम को इलाज हेतु रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शकूराबाद भेजा। प्राथमिक उपचार के उपरांत विशेष इलाज हेतु सदर अस्पताल जहानाबाद रेफर कर दिया गया।

