Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, July 6, 2024

लैब-टैब योजना के विरोध में शिक्षकों ने भरी हुंकार

 बाह/आगरा। 15 जुलाई से प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में लैब टैब योजना यानी ऑनलायन अटेंडेंश योजना शुरू होने जा रही है जिसके तहत अब शिक्षकों को फेस रोकॉगनिशन के माध्यम से टेबलेट के द्वारा हाजिरी लगानी होगी। इस योजना की विशेषता यह है कि अध्यापकों को हाजिरी के लिए केवल पंद्रह मिनट का समय मिलेगा बस इसी से शिक्षक असहज है और शिक्षकों में रोष बढ़ता जा रहा है। शिक्षकों का मानना है कि विद्यालय दूरदराज क्षेत्र में फैले हुए है जिनके जाने के रास्ते दुर्गम है। अतः विद्यालय तक पहुँचने में कभी कभार देरी भी हो सकती


है। राष्ट्रवादी शिक्षक महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश डगुर ने बाह, जैतपुरकला और पिनाहट में गुरुवार को शिक्षकों संग बैठक की। इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि लैब टैब योजना शिक्षकों के गले में फाँसी का फंदा साबित होगा। यह व्यवस्था व्यावहारिक नहीं है, केवल पंद्रह मिनट का पाबंदी शिक्षकों को स्वीकार नहीं है। शिक्षक इस व्यवस्था का प्रदेश व्यापी विरोध करेगा। कीर्तिपाल ने कहा कि 10 जुलाई को बीएसए ऑफिस पर शिक्षक बड़ी संख्या में इकट्ठा होगा जहां से इकट्ठा होकर कलेक्ट्रेट तक विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।



बैठक में रहे मौजूद

इस मोके पर चंद्रप्रकाश सोलंकी, देवेंद्र चाहर, उदयभान चाहर, मनोज शर्मा राजेश भूतेलिया, अतिभान सिंह, संजय यादव, अतुल कुमार, खेमचन्द, अर्चना प्रदीप भदोरिया, अशोक बघेल, धर्मेंद्र यादव, संजू अरविंद फौजदार, जुगेंद्र चाहर, मुकेश, संतोष, रवि, वर्षा चौधरी, सुरजीत, माधुरी, शिवकुमार शर्मा, शत्रुघ्न सिंह, राजेश शर्मा, जाकिर जमाल, रतन सिंह, आभा, उपमा आदि मौजूद रहे।

लैब-टैब योजना के विरोध में शिक्षकों ने भरी हुंकार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link