Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 2, 2024

Bihar teachers news: शिक्षक को मैट्रिक के दो सर्टिफिकेट, जांच

 


सहरसा हिन्दुस्तान संवाददाता। महिषी प्रखंड के घोंघे घोंघे पुर पंचायत के नव सृजित प्राथमिक विद्यालय हरिनकट्टा के एक पंचायत शिक्षक को मैट्रिक का दो सर्टिफिकेट है।



उम्र कम करने के लिए गुपचुप तरीके से फोकानिया का डिग्री इस्तेमाल कर रहा है। हेडमास्टर ने सभी साक्ष्य के साथ बीईओ को आवेदन दिया है। जानकारी अनुसार हेडमास्टर राजेन्द्र साह ने कहा कि नसीम अहमद नियोजित शिक्षक न प्रावि हरिरनकट्टा में वर्ष 2006 से कार्यरत हैं। जो अपना नाम एवं जन्म तिथि बदल कर नौकरी कर रहा है। वह जनरल हाई स्कूल त्रिवेणीगंज जिला सुपौल से नाम नसीम अख्तर पिता मो तैराब हुसैन मैट्रिक 1983, जन्म तिथि 3- 6-1968 है। जबकि नियोजन


■ उम्र तिथि कम करने के लिए फोकानिया के सर्टिफिकेट का किया इस्तेमाल


के दौरान अधिक उम्र हो जाने के बाद वह अपना जन्म तिथि कम करने के लिए मदरसा विद्यालय भेलाही से फोकानिया का डिग्री ले लिया जिसमें जन्म तिथि 11- 1977 है। पूर्व की मैट्रिक डिग्री के तहत शिक्षक वर्षों पूर्व ही रिटायर हो जाना चाहिए था। लेकिन शिक्षक फर्जी जन्म तिथि के सहारे विभाग को धोखा देकर फर्जी नौकरी करके सरकारी नौकरी के बदले वेतन लेकर गबन कर रहा है। बीईओ विद्यानंद तिवारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। स्कूल पहुंच कर पूरे मामले की जांच करते कार्रवाई की जाएगी। @pky

Bihar teachers news: शिक्षक को मैट्रिक के दो सर्टिफिकेट, जांच Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link