Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, August 2, 2024

Bihar teachers news: मिलान में कुछ शिक्षक के दस्तावेज पर संदेह

 मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सक्षमता परीक्षा पास शिक्षकों की काउंसिलिंग में पहले दिन गुरुवार को नाम मिस मैच के कई मामले सामने आये। शिक्षकों के दस्तावेजों पर संदेह के बाद उनकी काउंसिलिंग रोक दी गई। उन्हें पेंडिंग सूची में डाल दिया गया है।



जिला निबंधन परामर्श केंद्र पर आयोजित काउंसिलिंग कैंप में पहले दिन 150 शिक्षकों का स्लॉट दिया गया था। काउंसिलिंग में कई शिक्षक आधार कार्ड पर दिए गए नंबर वाला मोबाइल लेकर नहीं आए थे। ओटीपी मैसेज नहीं आने के कारण ऐसे शिक्षकों की काउंसिलिंग रोक दी गई। पहले दिन 150 में 147 शिक्षक काउंसिलिंग में उपस्थित हुए, जिनमें 142 की काउंसिलिंग हुई। डाटा मिस मैच व ओटीपी नहीं आने के कारण पांच शिक्षकों की काउंसिलिंग नहीं कराई गई।


शुरुआत में आधे घंटे तक सर्वर रहा डाउनः पहले दिन शुरुआत के


स्लॉट में लगभग आधे घंटे तक सर्वर डाउन रहा। इसकी वजह से अभ्यर्थियों का डाटा ही शो नहीं कर रहा था। हालांकि, बाद में यह ठीक हो गया और


काउंसिलिंग सही तरीके से हो सकी। एक काउंटर पर एक स्लॉट में छह अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कराई गई। डीएम ने अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की


जांच भी की। आधे घंटे तक उन्होंने अलग-अलग काउंटर का निरीक्षण किया। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को 200


अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग होगी। हाई स्कूल के शिक्षकों की इसमें काउंसिलिंग होनी है। दूसरे दिन भी पांच काउंटर ही रहेंगे।

Bihar teachers news: मिलान में कुछ शिक्षक के दस्तावेज पर संदेह Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link