Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, October 11, 2024

आठवीं का छात्र नहीं दे सका जवाब सीडीओ के निरीक्षण में विद्यालय फेल

 मंझनपुर। कंपोजिट विद्यालय सयांरा मीठेपुर का सीडीओ ने बृहस्पतिवार को औचक निरीक्षण किया। यहां शिक्षक तो - मौजूद मिले, लेकिन बच्चों को पढ़ना - लिखना नहीं आ रहा था।


गणित व हिंदी में ही छात्र उलझे रहे। - सीडीओ के सामान्य सवालों का भी आठवीं के छात्र जवाब नहीं दे सके। - आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन में भी - लापरवाही मिली। सीडीओ बीएसए को - निरीक्षण कर व्यवस्था सुधारने का निर्देश - दिया है।



सीडीओ अजीत कुमार श्रीवास्तव सुबह - 10 बजे कंपोजिट विद्यालय सयांरा मीठेपुर पहुंचे। यहां कक्षा आठ में पंजीकृत 40 विद्यार्थियों में 15 मौजूद मिले। कक्षा सात में 40 बच्चों के सापेक्ष आठ और कक्षा छह में 30 के सापेक्ष मात्र 12 ही उपस्थित


रहे। इसे लेकर सीडीओ ने नाराजगी जताई। सीडीओ ने बताया कि कक्षा आठ के बच्चे सामान्य प्रश्नों के जवाब तक नहीं दे सके। ऐसा प्रतीत होता है विद्यालय में पठन-पाठन की स्थिति ठीक नहीं है।


इसी कक्षा में गणित का एक प्रश्न हल कराया। मात्र एक छात्रा राधा ही सही उत्तर दे सकी। कक्षा दो में 31 बच्चे के सापेक्ष

मात्र 17 ही मौजूद मिले। इनको किताब पढ़ने को दी गई लेकिन कोई भी बच्चा सही से हिंदी की किताब नहीं पढ़ सका। इसके बाद परिसर की दो आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इसमें प्रथम में 54 बच्चों के सापेक्ष 11 बच्चे उपस्थित मिले। दूसरे केंद्र में 50 बच्चों के सापेक्ष नौ बच्चे ही मिले।

आठवीं का छात्र नहीं दे सका जवाब सीडीओ के निरीक्षण में विद्यालय फेल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link