Primary Ka Master Latest Updates👇

Thursday, December 5, 2024

स्कूल में असुरक्षा के साए में ककहरा सीख रहे बच्चे

 जमुनहा जमुनहा ब्लाक क्षेत्र के पोंदला गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय के पीछे की चहारदीवारी दो वर्ष पूर्व बाढ़ में ढह गई थी। चहारदीवारी न होने से यहां अध्ययनरत बच्चे असुरक्षा के साए में ककहरा सीखने को विवश हैं।



ग्राम पंचायत लक्ष्मनपुर सेमरहनिया के पोंदला में प्राथमिक विद्यालय स्थित है। वर्ष 2022 में आई भीषण बाढ़ के कारण विद्यालय की चहारदीवारी ढह गई थी। तब से चहारदीवारी का निर्माण नहीं हो सका है। विद्यालय में छुट्ट्टा बेसहारा मवेशी भी घुस आते हैं। विद्यालय समय के पूर्व परिसर में अराजकतत्वों का जमावड़ा रहता है, लेकिन जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। विद्यालय में नामांकित छात्र-छात्राएं चहारदीवारी न होने से

असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि चहारदीवारी बाढ़ में ढह गई थी। इसके निर्माण के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।

स्कूल में असुरक्षा के साए में ककहरा सीख रहे बच्चे Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link