Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, January 25, 2026

यूपी : छह डिग्री तक लुढ़केगा पारा, 27 से बारिश के आसार

 यूपी : छह डिग्री तक लुढ़केगा पारा, 27 से बारिश के आसार

यूपी : छह डिग्री तक लुढ़केगा पारा, 27 से बारिश के आसार






लखनऊ। प्रदेश में शुक्रवार को मौसम का रंग बदला रहा। शुक्रवार देर रात से शनिवार सुबह तक कई जिलों में जमकर बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश संभल में 95 मिमी. हुई। बारिश का दौर 27 और 28 जनवरी को फिर लौटेगा। रविवार से मौसम में 5 से 6 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।




मेरठ में शुक्रवार देर रात 38 मिमी., मुजफ्फरनगर में 31.2 मिमी. और सहारनपुर में 31 मिमी. बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही उत्तराखंड बॉर्डर के जिलों में 60 से 70 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली।




आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि अगले तीन दिन तक मौसम शुष्क


रहेगा, लेकिन 27 जनवरी से बारिश का दौर दो दिन के लिए फिर से वापस आएगा। पश्चिमी यूपी और उत्तराखंड से सटे जिलों में रविवार और सोमवार को सुबह घना कोहरा होने के आसार हैं।


लखनऊ में सीजन की सबसे गर्म रात


मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार रात राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री दर्ज किया गया जो इस सीजन का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान रहा। इसके साथ ही लखनऊ में पिछली रात प्रदेश में भी सबसे गर्म दर्ज की गई। 2005, 2007 और 2019 के बाद लखनऊ की शुक्रवार रात जनवरी माह की चौथी सबसे गर्म रात रही।

यूपी : छह डिग्री तक लुढ़केगा पारा, 27 से बारिश के आसार Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Huebhdhdj

Social media link