Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, February 1, 2026

शिक्षिका से की छेड़छाड़, धमकाया

शिक्षिका से की छेड़छाड़, धमकाया

सीतापुर। निजी इंटर कॉलेज से बच्चों को पढ़ा कर लौट रही साइकिल सवार शिक्षिका का हाथ पकड़ कर बाइक सवार युवक ने घसीट लिया और छेड़खानी की। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने केस दर्ज कराया है।


हरगांव थाना क्षेत्र की निवासी एक शिक्षिका क्षेत्र के ही एक निजी इंटर कॉलेज में पढ़ाती है। पुलिस को दी गई तहरीर में शिक्षिका ने आरोप लगाया कि 29 जनवरी को वह स्कूल से घर जा रही थी। तभी रास्ते में गांव का ही दीपक सिंह बाइक से पीछा करते हुए पहुंचा और उसने रास्ते में उसे रोक लिया। आरोप है कि शिक्षिका को रोक कर आरोपी हाथ पकड़ कर साइकिल से घसीट लिया और छेड़खानी की। जब पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने जाति सूचक गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद बच कर किसी तरह पीड़िता घर पहुंची और आपबीती सुनाई। जिसके बाद आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है।



शिक्षिका से की छेड़छाड़, धमकाया Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link