Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, February 1, 2026

मतदाताओं की आपत्तियों व दावों के लिए अवधि बढ़ेगी

मतदाताओं की आपत्तियों व दावों के लिए अवधि बढ़ेगी

लखनऊ, । यूपी में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जारी ड्राफ्ट सूची पर दावे व आपत्तियों की तारीख बढ़ाई जाएगी। अभी 6 फरवरी अंतिम तारीख है और अभी काफी काम बाकी है। ऐसे में चुनाव आयोग इसकी समय सीमा बढ़ाएगा। जल्द इसकी घोषणा की जाएगी। वहीं एक बार नोटिस का जवाब न देने वाले मतदाताओं को दोबारा जवाब देने का अवसर दिया जाएगा।


ऐसे मतदाता जिनके नाम का मिलान वर्ष 2003 की मतदाता सूची से नहीं हो पाया है, उन्हें नोटिस जारी किया गया है। खुद के नाम के अलावा माता-पिता, बाबा-दादी व नाना-नानी के नाम से इनका मिला किया गया है। ऐसे 1.04 करोड़ लोगों को नोटिस जारी की गई है। अभी तक नोटिस पाने वाले लोगों में से बामुश्किल 50 प्रतिशत ही जवाब देने पहुंचे हैं। ऐसे में आयोग की ओर से अवधि बढ़ाई जा सकती है।



मतदाताओं की आपत्तियों व दावों के लिए अवधि बढ़ेगी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link