Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, February 20, 2026

शिक्षामित्र से अफेयर के चक्कर में पत्नी को करेंट लगाकर उतारा मौत के घाट

 जनपद में खौफनाक वारदात सामने आई है, जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र के पूरे रामदीन गांव में एक प्राइमरी स्कूल के टीचर उमाकांत शुक्ला पर अपनी पत्नी चेतना की करेंट लगाकर हत्या करने का सनसनीखेज आरोप लगा है। लोहरता के रहने वाले उमाकांत और चेतना की शादी साल 2014 में पारिवारिक रजामंदी से हुई थी. शादी के कुछ समय बाद ही उमाकांत की सरकारी प्राइमरी टीचर के रूप में नियुक्ति हुई थी ।


मृतका के परिजनों का आरोप है कि टीचर बनने के बाद उमाकांत का उसके ही स्कूल में तैनात एक शिक्षामित्र महिला के साथ प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। जैसे ही चेतना को पति के अफेयर की खबर लगी, उसने विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद से उमाकांत ने चेतना को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था।


उमाकांत और चेतना का एक 6 साल का बेटा भी है। पति-पत्नी के आपसी विवाद और इस वारदात के बाद मासूम के सिर से मां का साया छिन गया है। चेतना के पिता कृष्ण कुमार पांडे ने आरोप लगाया कि दामाद पहले कुछ नहीं करता था, लेकिन टीचर बनने के बाद बेटी को सताने लगा और अंत में उसे करेंट देकर मार डाला ।

शिक्षामित्र से अफेयर के चक्कर में पत्नी को करेंट लगाकर उतारा मौत के घाट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link