Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, March 28, 2026

चांदी 11,250 रुपये प्रति किलो फिसली, सोना टूटा

चांदी 11,250 रुपये प्रति किलो फिसली, सोना टूटा

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में शुक्रवार को कीमती धातुओं की कीमतों में पांच प्रतिशत तक की गिरावट आई। चांदी 11,250 रुपये लुढ़ककर 2.30 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रही, जबकि सोना टूटकर 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा।



अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, चांदी की कीमत 11,250 रुपये लुढ़ककर 2,30,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई, जो बुधवार को बाजार बंद होने के समय 2,41,250 रुपये प्रति किलोग्राम थी। राम नवमी के कारण गुरुवार को सर्राफा बाजार बंद थे। सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,900 रुपये, यानी 1.3 प्रतिशत टूटकर 1,47,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।




विश्लेषकों ने कहा कि सर्राफा कीमतें अस्थिर रहीं, क्योंकि कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और वैश्विक संकेतों ने निवेशकों की कारोबारी धारणा को प्रभावित किया।

चांदी 11,250 रुपये प्रति किलो फिसली, सोना टूटा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link