Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, March 6, 2026

20 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों को मिला ईसीसीई किट

20 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों को मिला ईसीसीई किट

लखनऊ: आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन से छह वर्ष की आयु के बच्चों के बौद्धिक विकास और उनकी सीखने की क्षमता को बढ़ाने के लिए सरकार द्वारा प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ECCE) किट उपलब्ध कराई जा रही है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में प्रदेश के 20 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों में इस किट का वितरण किया जा चुका है।



राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत तीन से छह वर्ष तक के बच्चों के लिए ईसीसीई (ECCE) को स्कूली शिक्षा के बुनियादी स्तर में शामिल किया गया है। इसका उद्देश्य बच्चों के प्रारंभिक सीखने के कौशल को मजबूत करना और उन्हें स्कूल शिक्षा के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना है।


ईसीसीई के तहत प्री-स्कूल किट और ईसीसीई मैनुअल (पहल) के साथ-साथ वार्षिक गतिविधि कैलेंडर तथा बाल गतिविधि पुस्तिका भी उपलब्ध कराई जाती है, जिससे बच्चों को खेल-खेल में सीखने का अवसर मिल सके।


सरकार का मानना है कि इन किट्स के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों की रचनात्मकता, बौद्धिक क्षमता और सीखने की रुचि को और बेहतर बनाया जा सकेगा।

20 हजार आंगनबाड़ी केंद्रों को मिला ईसीसीई किट Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link