Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, March 16, 2026

सरकारी कर्मचारियों के लिए शानदार सुविधा!

सरकारी कर्मचारियों के लिए शानदार सुविधा! 



✅🛑 सरकारी कर्मचारियों के लिए शानदार सुविधा! 💼

अब सैलरी अकाउंट पर पाएं बेहतर बैंकिंग सुविधाएं, इंश्योरेंस कवर और कई विशेष लाभ।

👉 सभी साथियों को सूचित किया जाता है कि आप अपना SBI HOME ब्रांच जाकर अपने खाते को SGSP SILVER खाते को GOLD में अपग्रेड करवा सकते हैं और इसके लाभों के बारे में निम्नलिखित जानकारी साझा की रही है।

👉 शाखा प्रबंधक द्वारा बताया गया कि इस खाते पर— Accidental Death (दुर्घटनाजनित मृत्यु) होने पर ₹1 करोड़ का बीमा लाभ मिलेगा।
👉 Accidental Major Disability (गंभीर स्थायी विकलांगता) होने पर ₹80 लाख का बीमा लाभ मिलेगा।

👉 साथ ही उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण बातें भी बताईं।

👉 दुर्घटना की घटना होने पर 30 दिनों के भीतर बैंक को आवेदन/सूचना देना आवश्यक है।

👉हालांकि यदि एक सप्ताह के भीतर सूचना दे दी जाए तो और भी बेहतर है।

👉 मृत्यु के मामले में FIR अवश्य दर्ज कराएं।

👉 पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा मृत्यु प्रमाण-पत्र भी तैयार करवा लें।

👉 क्लेम प्राप्त करने के लिए यह आवश्यक है कि पिछले 90 दिनों के भीतर खाते में वेतन (Salary) क्रेडिट हुआ हो। 

👉एक और महत्वपूर्ण बात 45 दिन के अंदर एक बार भी ATM से कम से कम 500 रुपये की निकासी अवश्य करें।

👉 सभी आवश्यक दस्तावेज समय पर जमा करने पर क्लेम लगभग 90 दिनों के भीतर सेटल हो जाता है।

👉 दस्तावेज केवल होम ब्रांच में ही जमा होंगे। 

✅ साथ में निम्न कागजात देने होंगे—
▪️आवेदन पत्र
▪️आधार कार्ड
▪️पैन कार्ड
▪️सैलरी स्लिप
(सभी स्व-अभिप्रमाणित / Self Attested)

बैंकिंग सुविधाओं की पूरी जानकारी जानें और इसका लाभ उठाएं।


सरकारी कर्मचारियों के लिए शानदार सुविधा! Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link