Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, March 29, 2026

UP बेसिक स्कूल टाइमिंग विवाद: RTE नियमों के विपरीत गर्मियों में 6 घंटे स्कूल खोलने पर उठे सवाल

UP बेसिक स्कूल टाइमिंग विवाद: RTE नियमों के विपरीत गर्मियों में 6 घंटे स्कूल खोलने पर उठे सवाल





बेसिक शिक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश के सभी विद्यालयों में वर्ष 2015 तक ग्रीष्म कालीन में संचालन समय प्रातः 07 बजे से दोपहर 12 बजे तक हुआ करता था, इसके बाद वर्ष 2016 में तत्कालीन सचिव बेसिक शिक्षा द्वारा जारी की गयी अवकाश तालिका में परिषदीय विद्यालयों का ग्रीष्मकालीन संचालन समय प्रातः 08 बजे से अपरान्ह 01 बजे तक किया गया था, इसके बाद वर्ष 2022 की जारी बेसिक शिक्षा परिषद की अवकाश तालिका में सचिव महोदय द्वारा, फिर बीते कोरोना महामारी के चलते बंद रहे विद्यालयों में प्रभावित हुए शिक्षण कार्य कों दृष्टिगत रखकर ग्रीष्मकालीन विद्यालयों का संचालन समय 01 घंटे अतिरिक्त बढ़ाकर अपरान्ह 02 बजे तक कर दिया गया जोकि अभी तक चल रहा है*


*निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम ( RTE ) एक्ट में स्पष्ट उल्लिखित है कि परिषदीय विद्यालयों का संचालन समय सर्दियों में 6 घंटे और गर्मियों में 5 घंटे रहेगा, फिर यह किस नियम से गत 3-4 सालों से विद्यालय गर्मियों में भी 6 घंटे खुल रहे है*


*उत्तर प्रदेश सरकार तत्काल ऐसे आदेश कों निरस्त करें जो नौनिहाल बच्चों के स्वास्थ्य की परवाह न करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों की पर्यावरण स्थिति से अनभिज्ञ रहकर और भयंकर लूँ व गर्मी में बचाव के पर्याप्त संसाधन न होने के बाबजूद RTE एक्ट का खुला उल्लंघन कर गर्मियों में बेसिक के स्कूल 6 घंटे खुलबाये जा रहे है

UP बेसिक स्कूल टाइमिंग विवाद: RTE नियमों के विपरीत गर्मियों में 6 घंटे स्कूल खोलने पर उठे सवाल Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link