Primary Ka Master Latest Updates👇

Sunday, April 12, 2026

यूपी की नई मतदाता सूची में 6.40 करोड़ युवा मतदाता

यूपी की नई मतदाता सूची में 6.40 करोड़ युवा मतदाता

लखनऊ, यूपी में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की अंतिम मतदाता सूची में सर्वाधिक 30 से 39 आयुवर्ग के 3.60 करोड़ लोग हैं। दूसरे नंबर पर 20 से 29 आयु के 2.62 करोड़ मतदाता हैं। वोटर लिस्ट में सर्वाधिक युवा मतदाता हैं।



अब अगर मतदाता सूची में 18 वर्ष से लेकर 39 वर्ष की उम्र वाले लोग जो युवा श्रेणी में आते हैं उनकी संख्या देखी जाए तो वह कुल 6.40 करोड़ है। यानी युवाओं की संख्या मतदाता सूची में 47.7 प्रतिशत है। फिलहाल मतदाता सूची के हिसाब से युवा मतदाता फिर एक बार निर्णायिक साबित होंगे। इनकी संख्या सूची में सर्वाधिक है। अधेड़ आयु के लोग जिसमें 40 वर्ष से लेकर 59 वर्ष की उम्र के 4.92 करोड़ मतदाता हैं। यह कुल वोटरों का 36.7 प्रतिशत है।



यूपी की नई मतदाता सूची में 6.40 करोड़ युवा मतदाता Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link