भीषण गर्मी के चलते जनपद में बदला स्कूलों का समय, 20 अप्रैल से सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक कक्षाएं
प्रयागराज:
भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए ने महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। 18 अप्रैल 2026 को जारी निर्देशों के अनुसार, जनपद के सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त तथा सीबीएसई/आईसीएसई सहित अन्य बोर्डों से संबद्ध कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों का समय 20 अप्रैल 2026 से परिवर्तित कर दिया गया है।
नए आदेश के तहत अब विद्यालय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगे। यह निर्णय विद्यार्थियों को भीषण गर्मी और लू के प्रकोप से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में यह आदेश लागू किया गया है। साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों और विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
प्रशासन का उद्देश्य:
इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य छात्रों के स्वास्थ्य की सुरक्षा करना है, ताकि अत्यधिक गर्मी के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा या स्वास्थ्य समस्या से बचा जा सके।

