Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, April 18, 2026

जनगणना का कार्य पूरी ईमानदारी से करें

 जनगणना का कार्य पूरी ईमानदारी से करें



जनगणना का कार्य पूरी ईमानदारी से करें, कर्मचारियों को दिया प्रशिक्षण


किशनी । कस्बा स्थित दिल्ली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को जनगणना कार्य को लेकर कर्मचारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी जनगणना को त्रुटिहीन और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना है।


तहसीलदार वारिसराम के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। अधिकारियों ने कर्मचारियों को जनगणना के महत्व को समझाते हुए कहा कि यह देश के विकास की आधारशिला है, इसलिए इसे पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ संपन्न करना आवश्यक है।


प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा संग्रह, डिजिटल तकनीकों के उपयोग और आवश्यक जानकारियों को सही ढंग से दर्ज करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही जनगणना कार्य के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों पर भी विशेष जोर दिया गया।


पहले चरण में मकानों के सूचीकरण कार्य को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर निर्धारित मानकों के अनुसार कार्य करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें।


कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है, जिसमें कुल 592 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षित किया जाएगा। इनमें 85 सुपरवाइजर और 507 गणक शामिल हैं।


ड्यूटी को लेकर उठी आपत्ति

वहीं, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने जनगणना 2027 में शिक्षकों की ड्यूटी दूरस्थ क्षेत्रों में लगाए जाने पर आपत्ति जताई है। संगठन का कहना है कि शिक्षकों को उनके कार्यस्थल के निकट ही ड्यूटी दी जानी चाहिए, ताकि उन्हें अनावश्यक समस्याओं का सामना न करना पड़े।


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कर्मचारियों को नियमों का 

जनगणना का कार्य पूरी ईमानदारी से करें Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link