Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, April 18, 2026

मुख्यमंत्री से मिले शिक्षक

 मुख्यमंत्री से मिले शिक्षक

बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के जयराम शर्मा के अध्यक्षतत्व वाले गुट के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई देते हुए ज्ञापन सौंप कर उम्मीद जताया कि शिक्षकों की समस्याओं का निदान जल्द होगा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल अध्यक्ष जयराम शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश कुमार, प्रदेश सचिव आनंद मिश्रा एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी गोविंदा कुमार ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मिलकर उनको अंग वस्त्र, संगठन की डायरी एवं कलम देते हुए शुभकामनायें दीं। एक ज्ञापन सौंप कर उनसे शिक्षकों की पुरानी मांगों को पूर्ण कराने की मांग की है।


इसमें पुरानी पेंशन योजना, सेवानिवृति की आयु सीमा में पांच वर्षों की बढ़ोतरी एवं स्कूलों को शनिवार को हाफ डे किया जाना शामिल है।


मुख्यमंत्री से मिले शिक्षक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link