Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, April 18, 2026

भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय में बदलाव की मांग, बेसिक शिक्षा मंत्री को भेजा गया ज्ञापन

 भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय में बदलाव की मांग, बेसिक शिक्षा मंत्री को भेजा गया ज्ञापन

आज माननीय बेसिक शिक्षा मंत्री जी, उत्तर प्रदेश सरकार को एक ज्ञापन प्रेषित कर प्रदेश में व्याप्त अत्यधिक गर्मी एवं तीव्र धूप के कारण प्रभावित जनजीवन की स्थिति से अवगत कराया गया। प्रेषित ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि परिषदीय विद्यालयों का वर्तमान संचालन समय प्रातः 08:00 बजे से अपराह्न 02:00 बजे तक निर्धारित है, जो वर्तमान मौसमीय परिस्थितियों में छात्रों एवं शिक्षकों के स्वास्थ्य की दृष्टि से प्रतिकूल सिद्ध हो रहा है। साथ ही अवगत कराया गया कि पूर्व वर्षों में विद्यालयों का संचालन लगभग 05 घंटे तक किया जाता था, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के अनुरूप भी था। अतः माननीय मंत्री जी से वर्तमान परिस्थितियों को दृष्टिगत रखते हुए विद्यालयों का समय प्रातः 08:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किए जाने एवं समयावधि को पूर्व की भांति सुनिश्चित करने का विनम्र निवेदन किया गया है। #बेसिक_शिक्षा





भीषण गर्मी के चलते स्कूल समय में बदलाव की मांग, बेसिक शिक्षा मंत्री को भेजा गया ज्ञापन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link