मिशन कर्मयोगी में यूपी को दूसरा पुरस्कार, प्रशासनिक दक्षता में बड़ी उपलब्धि
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक दक्षता के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मिशन कर्मयोगी के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रदेश को देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। यह सम्मान केंद्र सरकार द्वारा केंद्रीय मंत्रालयों, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के बीच किए गए मूल्यांकन के आधार पर दिया गया।
नई दिल्ली में आयोजित एक प्रतिष्ठित समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री (कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन) डॉ. जितेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव (नियुक्ति एवं कार्मिक) एम. देवराज को यह पुरस्कार प्रदान किया। इस उपलब्धि को प्रदेश की प्रशासनिक क्षमता में ऐतिहासिक प्रगति के रूप में देखा जा रहा है।
प्रदेश ने आईजीओटी (iGOT) कर्मयोगी प्लेटफॉर्म पर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। राज्य ने 10 लाख से अधिक ई-लर्निंग बैज और 16,000 से अधिक उन्नत बैज अर्जित किए हैं। इसके साथ ही 21.5 लाख से अधिक कर्मचारियों को इस प्लेटफॉर्म से जोड़ा गया है और 1.25 करोड़ से अधिक कोर्स पूरे किए गए हैं।
इस उपलब्धि के साथ उत्तर प्रदेश ने केंद्र शासित प्रदेशों और राज्यों के बीच अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है, जो भविष्य के लिए एक सक्षम और दक्ष कार्यबल तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा
