Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, April 18, 2026

बेसिक की शिक्षिका पूनम गुप्ता 69वीं राष्ट्रीय बालिका विद्यालयी क्रिकेट टीम की बनी मैनेजर। प्रतियोगिता- हरियाणा में

 बेसिक की पूनम गुप्ता 69वीं राष्ट्रीय बालिका विद्यालयी क्रिकेट टीम की बनी मैनेजर। प्रतियोगिता- हरियाणा में



प्रयागराज बेसिक शिक्षा विभाग की शिक्षिका पूनम गुप्ता को 69वी राष्ट्रीय विद्यालयी अंडर 17 बालिका क्रिकेट टीम का मैनेजर बनाया गया है।स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इण्डिया के अनुसार 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी क्रिकेट अण्डर-17 छात्रा प्रतियोगिता हरियाणा रोहतक में दिनांक 29 अप्रैल 2026 से 03 मई 2026 तक होगी। डॉ० भीमराव अम्बेडकर राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान उ०प्र० स्टेडियम अयोध्या ने बेसिक शिक्षा विभाग प्रयागराज की प्रतिभाशाली खेलो में ऑलराउंडर पूनम गुप्ता को टीम का मैनेजर बनाया है इससे पूर्व पूनम को प्रदेशीय स्कूली बालिका क्रिकेट अंडर 17 कानपुर 2025 में चयनकर्ता भी बनाया गया था।बता दे कि पूनम गुप्ता स्वयं पूर्व में क्रिकेट की नेशनल खिलाड़ी रह चुकी है।कई वर्षों तक वह प्रयागराज में लड़कियों की क्रिकेट की कोचिंग भी दे चुकी है।पूनम बीसीसीआई एफिलेटेड प्रयागराज महिला क्रिकेट संघ की 2007- 8 में संयुक्त सचिव भी रह चुकी है और वर्तमान में एथलेटिक्स में साउथ एशिया तक प्रतिभाग कर गोल्ड मेडल जीत कर अपने विभाग और प्रदेश का नाम भी चुकी है। प्रयागराज में उन्हें गोल्डन गर्ल के नाम से भी जाना जाता है।

बेसिक की शिक्षिका पूनम गुप्ता 69वीं राष्ट्रीय बालिका विद्यालयी क्रिकेट टीम की बनी मैनेजर। प्रतियोगिता- हरियाणा में Rating: 4.5 Diposkan Oleh: Updatemarts

Social media link