Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, April 18, 2026

शिक्षक संकुल बैठक में बनेगी 30 दिन की कार्ययोजना: महानिदेशक स्कूल शिक्षा

 शिक्षक संकुल बैठक में बनेगी 30 दिन की कार्ययोजना: महानिदेशक स्कूल शिक्षा

लखनऊ। बेसिक शिक्षा विभाग ने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधार के लिए शिक्षक संकुल बैठकों का खाका तैयार कर लिया है। 21 अप्रैल को दोपहर 1:30 बजे से 3 बजे तक आयोजित होने वाली इस बैठक में अगले 30 दिनों की कार्ययोजना बनाई जाएगी।




बैठक में सभी शिक्षकों को समूहों में विभाजित किया जाएगा। इसमें बच्चों के स्वागत, उनके सीखने के स्तर की पहचान, विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को सहयोग देने तथा नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए रणनीति तैयार की जाएगी। साथ ही शैक्षिक सत्र 2026-27 के कैलेंडर पर भी चर्चा होगी।


महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने बताया कि बैठक में नामांकन, उपस्थिति और सीखने के स्तर की पहचान पर विशेष फोकस रहेगा। गतिविधि आधारित शिक्षण, खेल, कहानी, संवाद और नवाचार के माध्यम से बच्चों को विद्यालय से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा। हर शिक्षक समूह अपनी कार्ययोजना तैयार कर प्रस्तुत करेगा, जिससे बेहतर मॉडलों को आगे लागू किया जा सके।


बैठक में ‘स्कूल चलो अभियान’ को प्रभावी बनाने की रणनीति भी तैयार की जाएगी। ड्रॉपआउट और आउट ऑफ स्कूल बच्चों की पहचान कर उन्हें पुनः विद्यालय से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इसके लिए शिक्षक घर-घर संपर्क, अभिभावक संवाद, नामांकन रैली, समुदाय और एसएमसी के साथ समन्वय करेंगे।

शिक्षक संकुल बैठक में बनेगी 30 दिन की कार्ययोजना: महानिदेशक स्कूल शिक्षा Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link