Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, April 18, 2026

टेट विरोध: काली पट्टी बांधकर जनगणना प्रशिक्षण लेंगे शिक्षक

 टेट विरोध: काली पट्टी बांधकर जनगणना प्रशिक्षण लेंगे शिक्षक

मैनपुरी, । सरकार द्वारा राष्ट्रव्यापी जनगणना 2027 कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। जिसका प्रशिक्षण चल रहा है और मकान गणना मई माह से शुरू हो जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक जिला मंत्री एमपी सिंह के आवास पर हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि यदि सरकार टेट अनिवार्यता के संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लेगी तो शिक्षक काली पट्टी बांधकर जनगणना प्रशिक्षण करेंगे।


वर्तमान में सभी ब्लॉकों में जनगणना प्रशिक्षण की शुरुआत हो गई


है। जिसमें आज से शिक्षक काली पट्टी बांधकर प्रशिक्षण लेंगे। बैठक में जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि यदि केंद्र सरकार अपनी हठधर्मिता पर बनी रही और सेवारत शिक्षकों के


संबंध में कोई ठोस निर्णय नहीं लिया तो शिक्षक जनगणना प्रशिक्षण में काली पट्टी बांधकर लगातार विरोध करेंगे। जिला उपाध्यक्ष दलवीर कठेरिया ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री द्वारा सात


माह गुजर जाने के बाद भी सेवारत शिक्षकों के हित में कोई ठोस पहल नहीं की है। जिससे शिक्षकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।



यदि शीघ्र ही सरकार द्वारा कोई हल ना निकाला गया तो शिक्षक जनगणना कार्य का बहिष्कार भी कर सकते हैं। जिला संयोजक केपी सिंह ने कहा कि सरकार एक ओर जुलाई माह में टेट परीक्षा कराने जा रही है वहीं दूसरी ओर शिक्षकों को मई, जून की छुट्टियों में जनगणना कार्य में लगा दिया गया है, अब शिक्षक टेट की तैयारी करें या जनगणना कार्य करें। बैठक में सत्यवीर सिंह, केपी सिंह, बीके सिंह यादव, दीप कुमार राजपूत, डा. कमलेश आयी आदि मौजूद रहे।



टेट विरोध: काली पट्टी बांधकर जनगणना प्रशिक्षण लेंगे शिक्षक Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link