Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, April 18, 2026

#NoTetBeforeRteAct: महाराष्ट्र के शिक्षक संगठनों ने टेट अनिवार्यता खत्म करने की मांग को दिया समर्थन

 #NoTetBeforeRteAct: महाराष्ट्र के शिक्षक संगठनों ने टेट अनिवार्यता खत्म करने की मांग को दिया समर्थन

#NoTetBeforeRteAct: महाराष्ट्र के शिक्षक संगठनों ने टेट अनिवार्यता खत्म करने की मांग को दिया समर्थन

नई दिल्ली। टेट (TET) की अनिवार्यता समाप्त करने को लेकर चल रहे आंदोलन को अब राष्ट्रीय स्तर पर समर्थन मिलने लगा है। इसी क्रम में महाराष्ट्र के दो प्रमुख शिक्षक संगठनों ने भी टीएफआई4इंडिया (TFI4India) के साथ जुड़कर इस मुद्दे पर अपनी सहमति जताई है।


दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन में आयोजित बैठक में शिक्षक नेता श्रीकांत देशपांडे (पूर्व एमएलसी एवं संस्थापक अध्यक्ष, शिक्षक आघाड़ी विदर्भ) और दत्तात्रेय सावंत (पूर्व एमएलसी एवं महासचिव, महाराष्ट्र शाला कृति समिति) ने आंदोलन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। दोनों नेताओं ने टीएफआई के प्रयासों की सराहना करते हुए संगठन से जुड़ने की इच्छा भी व्यक्त की।


बैठक में यह सहमति बनी कि टेट की अनिवार्यता को समाप्त करने के लिए आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा। महाराष्ट्र के दोनों संगठन जल्द ही टीएफआई के सदस्य बनकर इस मुहिम को मजबूत करेंगे।


इस पहल को शिक्षक समुदाय के बीच एक बड़े समर्थन के रूप में देखा जा रहा है, जिससे आने वाले समय में यह आंदोलन और तेज होने की संभावना है।



#NoTetBeforeRteAct: महाराष्ट्र के शिक्षक संगठनों ने टेट अनिवार्यता खत्म करने की मांग को दिया समर्थन Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link