Primary Ka Master Latest Updates👇

Friday, April 17, 2026

अश्लील वीडियो कांड के आरोपी दो प्रवक्ता सस्पेंड

 अश्लील वीडियो कांड के आरोपी दो प्रवक्ता सस्पेंड

मैनपुरी,। निदेशक राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गणेश कुमार ने डायट भोगांव के रसायन विज्ञान प्रवक्ता जीतपाल सिंह, सुधाकरन को सस्पेंड कर दिया है। इन दोनों पर डायट में डीएलएड महिला प्रशिक्षु से अश्लील आचरण करने का आरोप है।दैनिक अखबारों ने इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद डीएम ने जांच कमेटी बनाकर रिपोर्ट शासन को भेज दी थी।


मैनपुरी के भोगांव स्थित डायट में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही एक महिला प्रशिक्षु को रसायन विज्ञान प्रवक्ता जीतपाल सिंह ने अश्लील मैसेज भेजे और वीडियो के जरिए अश्लील बातें कर उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित


किया। प्रवक्ता के व्हाट्सएप चैट व वीडियो वायरल हुए। इसकी शिकायत हुई तो दबाव बनाने के लिए पंचायत तक हुई। लेकिन इसका वीडियो वायरल हो गया। शिकायत सामने आई तो हिन्दुस्तान ने सबसे पहले इसका खुलासा किया। इस पर डीएम अंजनी कुमार सिंह खुद डायट की जांच करने मौके पर पहुंचे। उन्होंने डायट प्राचार्य और एसडीएम अंजलि सिंह की एक संयुक्त कमेटी बनाई। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट दी तो डीएम ने कार्रवाई के लिए शासन को लिख दिया।

अश्लील वीडियो कांड के आरोपी दो प्रवक्ता सस्पेंड Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link