Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, April 13, 2026

अपने बच्चों को भी सरकारी स्कूल में पढ़ाएं शिक्षक: उपमुख्यमंत्री

अपने बच्चों को भी सरकारी स्कूल में पढ़ाएं शिक्षक: उपमुख्यमंत्री

जन ऑफ इंटरवेंशन प्रोग्राम एवं स्कूल चेकर्स ऑफ एजुकेशन के अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का स्वागत किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई का स्तर लगातार बेहतर हो रहा है और शिक्षकों को चाहिए कि वे अपने बच्चों को भी सरकारी स्कूलों में पढ़ाएं, ताकि आम जनता का विश्वास और मजबूत हो सके।



उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में बेसिक शिक्षा में सुधार के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। स्कूलों में बुनियादी सुविधाएं बढ़ाई गई हैं और शिक्षण कार्य में गुणवत्ता लाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।



कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और शिक्षकों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने शिक्षकों से अपेक्षा की कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करें।




इस दौरान विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी भी दी गई तथा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों पर चर्चा की गई।

अपने बच्चों को भी सरकारी स्कूल में पढ़ाएं शिक्षक: उपमुख्यमंत्री Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link