Primary Ka Master Latest Updates👇

Monday, April 13, 2026

आने वाले समय में चांद पर सूरज से बनेगी बिजली

 आने वाले समय में चांद पर सूरज से बनेगी बिजली


इसे लूनर सोलर रिंग कहा जाता है। इस प्रोजेक्ट के तहत चांद के चारों ओर खासकर उसकी भूमध्य रेखा पर सोलर पैनलों की एक विशाल रिंग बनाई जाएगी। यह रिंग सूरज की रोशनी से लगातार ऊर्जा पैदा करेगी।




चांद पर 24 घंटे बन सकती है बिजली: खास बात यह है कि चांद पर न तो मौसम की रुकावट होती है और न ही पृथ्वी की तरह दिन-रात का असर जिससे लगभग 24 घंटे बिजली बनाई जा सकती है। हालांकि, चांद पर बनाई जाने वाली इस ऊर्जा को सीधे इस्तेमाल नहीं किया जाएगा, बल्कि इसे माइक्रोवेव या लेजर बीम के रूप में पृथ्वी पर भेजा जाएगा। जानकारी के अनुसार, पृथ्वी पर बनाए जाने वाले विशेष स्टेशनों में इसे फिर से बिजली में बदलकर ग्रिड में जोड़ा जाएगा।




इस तरह बनाने की योजना : सबसे पहले सामान को रॉकेट के जरिये मशीनें, रोबोट और कुछ जरूरी पार्ट्स चांद पर भेजे जाएंगे। रोबोट और ऑटोमेटेड मशीनें काम करेंगी।




क्योंकि चांद पर रहना मुश्किल है। रोबोट चांद की सतह पर सोलर पैनल लगाएंगे।



आने वाले समय में चांद पर सूरज से बनेगी बिजली Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link