लखनऊ : प्रदेश के कई जिलों में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार पूरा हो चुका है और रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। प्रयागराज में शिक्षकों के 43, बलिया में 42, उन्नाव में 39 और एटा में 35 रिक्त पदों को भरने के लिए आवेदनों की स्क्रीनिंग चल रही है।
