कटऑफ न जारी होने पर आंदोलन की चेतावनी
प्रयागराज। शिवाजी पार्क में संयुक्त प्रतियोगी छात्र हुंकार मंच के बैनर तले प्रतियोगी छात्रों ने आयोग की कार्यप्रणाली और परीक्षा परिणामों में पारदर्शिता पर संवाद किया। छात्रों ने आरोप लगाया कि पीसीएस-2024, आरओ-एआरओ-2023 के परिणाम जारी होने के बावजूद प्राप्तांक और कटऑफ सार्वजनिक नहीं किए गए। मंच संयोजक पंकज पांडेय ने मांगें न माने जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। सोमवार से शहर में छात्र जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

