Primary Ka Master Latest Updates👇

Saturday, May 16, 2026

प्रदेश में जुलाई से 29 और राजकीय महाविद्यालय खोलने की तैयारी

 प्रदेश में जुलाई से 29 और राजकीय महाविद्यालय खोलने की तैयारी



प्रयागराज। प्रदेश में एक जुलाई से शुरू होने जा रहे नए सत्र से 29 और राजकीय महाविद्यालय खोलने की तैयारी है। प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम योजना के तहत 20 महाविद्यालयों का संचालन राजकीय महाविद्यालय के रूप में किए जाने के लिए पद सृजन का प्रस्ताव उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से शासन को भेजा जा चुका है। पहले इनका संचालन अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग को करना था लेकिन अब इन्हें उच्च शिक्षा विभाग को हस्तांतरित किया जा रहा है।



इन 20 कॉलेजों में प्रतापगढ़ के दो राजकीय महाविद्यालय गाबी महुआवन और राजकीय महाविद्यालय संडवा चंडिका पुरब गांव शामिल हैं। इसके अलावा नौ और महाविद्यालय खोलने की तैयारी है। पिछले साल नव निर्मित 69 राजकीय महाविद्यालयों में से 46 का संचालन ही शुरू हो सका था। इनमें से सात ऐसे हैं जिन्हें संबद्ध महाविद्यालय के रूप में चलाने से राज्य विश्वविद्यालयों ने हाथ खड़े कर दिए हैं। चूंकि इनमें पद सृजन पहले ही हो चुका है इसलिए इन्हें जुलाई से शुरू करने में कोई अड़चन भी नहीं है।


प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम के तहत खुल रहे 20 महाविद्यालय

इन महाविद्यालयों में पद सृजन के लिए शासन से मांगा गया प्रस्ताव

69 राजकीय महाविद्यालयों में से दो राज हमीरपुर और जमालपुर मिर्जापुर का निर्माण पिछले साल पूरा नहीं होने के कारण पठन-पाठन शुरू नहीं हो सका था। अब इनका काम लगभग पूरा है और ये भी जुलाई से शुरू होंगे।


उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. वीएल शर्मा का कहना है कि प्रधानमंत्री जनविकास कार्यक्रम योजना के तहत 20 राजकीय महाविद्यालयों में पद सृजन का प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। वर्तमान में प्रदेश के 216 राजकीय महाविद्यालय संचालित हैं।


सहायक निदेशक उच्च शिक्षा डॉ. एसके पांडेय ने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में उच्च शिक्षा का सकल नामांकन प्रतिशत लगभग 27 है। 2035 तक सकल नामांकन 50 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य है।

प्रदेश में जुलाई से 29 और राजकीय महाविद्यालय खोलने की तैयारी Rating: 4.5 Diposkan Oleh: UP UPDATEMART

Social media link