रोहतास जिला अंतर्गत नौहट्टा प्रखंड के 6 शिक्षकों को फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी करने के आरोप में नियोजन इकाई द्वारा बर्खास्त कर दिया गया है। नौहट्टा प्रखण्ड नियोजन समिति के सचिव सह बीडीओ मनोरमा कुमारी ने बताया कि काजीपुर स्कूल के शिक्षक रंजीत कुमार सिंह, परछा स्कूल के सुनील मिश्रा, चुनहट्टा स्कूल के रविकांत दूबे, आनंदीचक स्कूल के नवल कुमार, शाहपुर स्कूल के राजन कुमार राम एवं तिलोखर स्कूल के शिक्षक मनोज पाल को बर्खास्त किया गया है।
उक्त सभी शिक्षक फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र के सहारे नियुक्ति प्राप्त की थी। जांच में फर्जीवाड़ा की पुष्टि होने पर उनकी सेवाएं समाप्त कर दी गई है।
