एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती मेंस में लेखन गति का भी टेस्ट
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक, प्रशिक्षित स्नातक) भर्ती 2025 के लिए हो रही मुख्य परीक्षा का स्तर सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) के बराबर कर दिया गया है।
शिक्षक भर्ती के लिए पहली बार कराई जा रही मुख्य परीक्षा में अभ्यर्थियों को तीन घंटे में 3250 शब्द का उत्तर लिखना है। यानि अभ्यर्थियों को प्रति तीन सेकेंड में एक शब्द लिखना है। साफ है कि इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को अपने ज्ञान के साथ गति का भी टेस्ट देना है। अभ्यर्थियों को परीक्षा में दस लघु उत्तरीय प्रश्नों का उत्तर 125-125 शब्दों में और दस दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों के उत्तर 200-200 शब्दों में देने हैं। इसी प्रकार से पीसीएस में भी तीन घंटे की परीक्षा में 3250 शब्दों में जवाब लिखना होता है। हालांकि पीसीएस में छह पेपर होता है इसलिए शिक्षक भर्ती से तुलना नहीं हो सकती।

