एक बोर्ड-एक ही कोर्स, भर्ती प्रक्रिया अलग
प्रदेश के राजकीय और सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय भले ही यूपी बोर्ड से संचालित हों और एक समान पाठ्यक्रम पढ़ाया जाता हो लेकिन दोनों विद्यालयों में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया अलग है। 2635 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड और प्रवक्ता की भर्ती उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से होती है। जबकि 4517 एडेड माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) की भर्ती उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से होती है
राजकीय में प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा के आधार पर शिक्षक भर्ती हो रही है जबकि एडेड कॉलेज में टीजीटी भर्ती केवल लिखित परीक्षा से और पीजीटी भर्ती लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर होती है।

