जनगणना में जानकारी गोपनीय रखी जाएगी
लखनऊ, । जनगणना कार्य निदेशालय की निदेशक तथा मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी शीतल वर्मा ने कहा कि जनगणना में हर किसी की जनकारी गोपनीय रहेगी। जनगणना से प्राप्त आंकड़े विकास योजनाओं के निर्माण में सहायक होंगे। इसीलिए यह कार्य दो चरणों में सम्पन्न होगा। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य होगा, जो 22 मई से 20 जून तक चलेगा। दूसरा चरण फरवरी में होगा।
उन्होंने बताया कि पहले 7 मई से 21 मई के बीच स्वगणना होगी। इसके तहत जानकारी se.census.gov.in पर स्वयं भर सकते हैं। जनगणना के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए टोल फ्री नम्बर 1855 को डायल किया जा सकता है। प्रदेश में इस कार्य के लिए लगभग 5.25 लाख अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगायी गयी है। इसमें 18 मण्डल जनगणना अधिकारी (मंडलायुक्त), 75 प्रमुख जनगणना अधिकारी (जिलाधिकारी) समेत अन्य शामिल हैं।

